Teacher Dies : थाईलैंड में स्कूल शूटिंग: शिक्षक की मौत

Teacher Dies थाईलैंड:- थाईलैंड के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक स्कूल में गोलीबारी की घटना में एक शिक्षक की मौत हो गई है। मृतक शिक्षक की पहचान ससिपात सिन्समोसोर्न के रूप में हुई है जो पटोंगप्राथनकिरिवत स्कूल की प्रधानाचार्य थीं।

यह घटना बुधवार को हुई जब एक 17 वर्षीय युवक ने स्कूल में गोलीबारी शुरू कर दी। युवक ने पुलिस अधिकारी से चोरी की गई बंदूक का इस्तेमाल किया था। गोलीबारी में एक छात्रा भी घायल हुई है जिसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है ससिपात सिन्समोसोर्न को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने गुरुवार तड़के 2 बजे अपनी जान गंवा दी। स्कूल ने अपने फेसबुक पेज पर शोक संदेश जारी कर कहा, “हमने आपको खो दिया है, लेकिन आपकी यादें और आपके द्वारा छोड़ी गई अच्छाई हमेशा हमारे दिलों में रहेगी”।

इस घटना के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वह नशीले पदार्थों का सेवन करता था और दिसंबर में उसे एक मानसिक अस्पताल से छुट्टी मिली थी थाईलैंड में गोलीबारी की घटनाएं आम हैं। 2002 में एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने एक नर्सरी में गोलीबारी कर 36 लोगों की हत्या कर दी थी जिनमें 22 बच्चे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *