Trade deal अमेरिका:- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ हुए व्यापार समझौते को ‘ऐतिहासिक’ बताया है। इस समझौते के तहत अमेरिका भारत को कोयले का निर्यात बढ़ाएगा। ट्रंप ने कहा, “हम दुनिया भर में कोयले का निर्यात कर रहे हैं, और हमारी कोयले की गुणवत्ता दुनिया में सबसे अच्छी है”।इस समझौते के तहत भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर के उत्पाद खरीदेगा, जिसमें ऊर्जा उत्पाद, विमान और विमान के पुर्जे, कीमती धातुएं, तकनीकी उत्पाद और कोकिंग कोल शामिल हैं। भारत अमेरिका से इन उत्पादों की खरीद अगले पांच वर्षों में करेगा।
अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ को कम करके 18% कर दिया है। इसके बदले में भारत ने अमेरिका से आयातित औद्योगिक वस्तुओं, खाद्य और कृषि उत्पादों पर टैरिफ कम करने पर सहमति जताई है इस समझौते से अमेरिका के कोयले, विमान और तकनीकी उत्पादों के निर्यात में वृद्धि होने की उम्मीद है। साथ ही, भारत के लिए भी यह समझौता फायदेमंद होगा, क्योंकि इससे भारत को अमेरिका से सस्ते दरों पर ऊर्जा और अन्य उत्पाद मिलेंगे।