UPSC IES ISS Examination 2026 :- संघ लोक सेवा आयोग ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। प्रतिष्ठित सेवाओं में करियर बनाने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार अब ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। परीक्षा का आयोजन 19 जून 2026 को किया जाएगा।
IES और ISS परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में आर्थिक और सांख्यिकीय पदों पर नियुक्ति की जाती है। यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होता है।
आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें जिसमें पात्रता मानदंड शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा आवेदन शुल्क और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी दी गई है। योग्य अभ्यर्थी निर्धारित लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।