Exile Act : अमेरिका में एच-1बी वीजा प्रोग्राम को समाप्त करने के लिए रिपब्लिकन बिल: एक्साइल एक्ट

Exile Act अमेरिका:- अमेरिकी कांग्रेस में एक नया बिल पेश किया गया है जिसका उद्देश्य एच-1बी वीजा प्रोग्राम को समाप्त करना है। इस बिल को एक्साइल एक्ट (EXILE Act) कहा जा रहा है जिसका पूर्ण रूप है “एंडिंग एक्सप्लोइटेटिव इंपोर्टेड लेबर एक्सेम्प्शंस एक्ट”। इस बिल को फ्लोरिडा के रिपब्लिकन प्रतिनिधि ग्रेग स्ट्यूब ने पेश किया है ।

क्या है एक्साइल एक्ट?

एक्साइल एक्ट का उद्देश्य एच-1बी वीजा प्रोग्राम को समाप्त करना है जो अमेरिकी कंपनियों को विशेषज्ञता वाले विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने की अनुमति देता है। इस बिल के अनुसार 2027 के वित्तीय वर्ष से एच-1बी वीजा की संख्या शून्य कर दी जाएगी जिससे इस प्रोग्राम का प्रभावी रूप से अंत हो जाएगा।

क्यों पेश किया गया है यह बिल?

ग्रेग स्ट्यूब का कहना है कि एच-1बी वीजा प्रोग्राम का दुरुपयोग किया जा रहा है जिससे अमेरिकी कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है। उनका दावा है कि इस प्रोग्राम के तहत अधिकांश वीजा भारतीय और चीनी नागरिकों को दिए जाते हैं और कंपनियां युवा विदेशी कर्मचारियों को कम वेतन पर नियुक्त करती हैं।

इस बिल के प्रभाव

यदि यह बिल कानून बन जाता तो इसका प्रभाव भारतीय आईटी पेशेवरों पर पड़ेगा जो एच-1बी वीजा के माध्यम से अमेरिका में काम करते हैं। इससे अमेरिकी कंपनियों को भी प्रभावित किया जा सकता जो विदेशी कर्मचारियों पर निर्भर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *