जौनपुर में जमीन कब्जे का आरोप पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

जौनपुर (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के केराकत तहसील अंतर्गत चंदवक क्षेत्र से जमीन कब्जे का मामला सामने आया है। चंदवल गांव के मूल निवासी शारदा सोनकर पुत्र जय राम सोनकर कुछ समय से अपने परिवार के साथ मुंबई में रहकर व्यवसाय के माध्यम से जीवन यापन कर रहे थे। इसी दौरान गांव में उनकी संपत्ति पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया गया है।

 

पीड़ित पक्ष का कहना है कि पड़ोसी गांव के रंजीत कुमार पुत्र गामा सोनकर ने कथित रूप से दबंगई दिखाते हुए स्नान गृह शौचालय समरसेबल और तीन ओर की बाउंड्री वॉल पर कब्जा कर लिया। जब इस बात की जानकारी शारदा सोनकर को मिली तो वे तुरंत मुंबई से अपने गांव पहुंचे और ग्राम प्रधान तथा अन्य ग्रामीणों के साथ आरोपी पक्ष से बातचीत की कोशिश की।

 

आरोप है कि बातचीत के दौरान गाली गलौज की गई और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने कानूनी रास्ता अपनाते हुए चंदवक थाने में लिखित प्रार्थना पत्र दिया। कार्रवाई न होने पर उप जिलाधिकारी केराकत को भी शिकायत दी गई। पीड़ित का कहना है कि कई बार गुहार लगाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

 

मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने और जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *