BNP Govt बांग्लादेश:- बांग्लादेश में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की सरकार बनने के बाद भारत के साथ संबंधों में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उभर कर सामने आए हैं। इनमें से दो प्रमुख मुद्दे हैं शेख हसीना की भारत में मौजूदगी और गंगा जल समझौते का नवीकरण शेख हसीना जो बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री हैं, इस समय भारत में हैं। बीएनपी सरकार उनकी प्रत्यर्पण की मांग कर रही है ताकि उन पर बांग्लादेश में मुकदमा चलाया जा सके। इस मुद्दे ने दोनों देशों के बीच तनाव पैदा कर दिया है।
दूसरा महत्वपूर्ण मुद्दा गंगा जल समझौते का नवीकरण है। यह समझौता 1996 में हुआ था और इसका नवीकरण 2026 में होना है। बांग्लादेश इस समझौते को निष्पक्ष तरीके से नवीकरण करने की मांग कर रहा है ताकि उसे गंगा के पानी का उचित हिस्सा मिल सके इन मुद्दों के अलावा बीएनपी सरकार बॉर्डर किलिंग और मेडिकल वीजा में ढील की मांग भी कर रही है। बीएनपी के नेता तारिक रहमान ने कहा है कि उनकी सरकार भारत के साथ संबंधों में सुधार करना चाहती है लेकिन यह संबंध समानता और आपसी सम्मान पर आधारित होने चाहिए।