नई दिल्ली :- भारत में अगर किसी दस्तावेज़ को ‘पहचान की चाबी’ कहा जाए, तो वो है — आधार कार्ड। हर सरकारी योजना से लेकर बैंकिंग, मोबाइल सिम, टैक्स और स्कूल एडमिशन तक — आधार की जरूरत हर कदम पर होती है। लेकिन अब एक बड़ा बदलाव आया है — UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने लोगों की सुविधा के लिए एक नया और बेहद सुरक्षित आधार ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप आपकी डिजिटल पहचान को और मजबूत करेगा और साथ ही आपको फिजिकल कार्ड साथ रखने की झंझट से भी छुटकारा दिलाएगा।
अब मोबाइल ही बनेगा ‘आपका डिजिटल आधार वॉलेट’
UIDAI का नया ऐप अब एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको अब कहीं भी अपने आधार की हार्ड कॉपी ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐप में आपका आधार पूरी तरह एन्क्रिप्टेड और सुरक्षित रहेगा, जिसे आप सिर्फ क्यूआर कोड के ज़रिए तुरंत वेरिफाई कर सकते हैं।
फेस ऑथेंटिकेशन से होगा वेरिफिकेशन, ओटीपी की झंझट खत्म
अब न ओटीपी की जरूरत, न बायोमेट्रिक मशीन की! UIDAI ने नए ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी जोड़ी है। यानी आपका चेहरा ही आपकी पहचान है — आप कैमरे से फेस स्कैन करते ही अपनी पहचान वेरिफाई कर पाएंगे। यह फीचर समय की बचत के साथ प्रक्रिया को तेज़ और आसान बना देगा।