लखौवा बाजार गोलीकांड में पुलिस की दबिश तेज मुख्य आरोपी की तलाश जारी

जौनपुर (उत्तर प्रदेश):- बक्सा थाना क्षेत्र के लखौवा बाजार में डिस्पेंसरी संचालक विनय कीर्तनिया उर्फ बीके बंगाली को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है। देवेश के नेतृत्व में एसओजी टीम और स्थानीय पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

पीड़ित की बेटी सोमा कीर्तनिया ने आरोप लगाया कि उसके पिता मरीज देखने के बाद खाली हुए ही थे तभी बाइक सवार आरोपी आनंद सिंह उर्फ शोले अपने साथियों के साथ पहुंचे और गोली मारकर फरार हो गए। गोली दाहिने पैर के नीचे लगी जिससे वह घायल हो गए। परिवार का कहना है कि आरोपी पहले फोन पर धमकी दे चुका था और घायल पहले ही पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *