West Bank : भारत ने वेस्ट बैंक पर इजरायल के एकतरफा उपायों की आलोचना करने वाले देशों की सूची में अपना नाम जोड़ा

West Bank नई दिल्ली:- भारत ने वेस्ट बैंक पर इजरायल के एकतरफा उपायों की आलोचना करने वाले देशों की सूची में अपना नाम जोड़ दिया है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक संयुक्त बयान का समर्थन किया है जिसमें इजरायल के इन उपायों को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया गया है इस बयान में इजरायल से इन एकतरफा उपायों को तुरंत वापस लेने की मांग की गई है। भारत का यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी इजरायल यात्रा से पहले उठाया गया है। बयान में कहा गया है कि इजरायल के ये उपाय क्षेत्र में शांति और स्थिरता को कमजोर करते हैं और संघर्ष को समाप्त करने के लिए शांति समझौते तक पहुंचने की संभावना को खतरे में डालते हैं।

भारत ने इससे पहले 85 देशों के संयुक्त बयान में शामिल नहीं हुआ था लेकिन बाद में अपना समर्थन दिया। इस बयान का समर्थन करने वाले देशों में चीन, रूस, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और कई यूरोपीय देश शामिल हैं। बयान में इजरायल से वेस्ट बैंक में अपनी अवैध उपस्थिति का विस्तार करने वाले एकतरफा निर्णयों और उपायों को तुरंत वापस लेने की मांग की गई है भारत के इस कदम को इजरायल-पलस्तीन संघर्ष पर उसके रुख में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। भारत ने हमेशा इस संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन किया है और दोनों पक्षों से बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *