अयोध्या। 6 मार्च तक बढ़ाये गये एस आई आर कार्यक्रम के तहत बीकापुर विधानसभा में 82 हजार से अधिक मतदाताओं को नोटिस भेजी गई है।जिन्हें अपने साक्ष्य के रूप में प्रमाण पत्रों के साथ संबंधित अधिकारियों को नोटिस का जवाब देना है। जवाब न देने वाले मतदाताओं को मतदाता सूची से अलग मान लिया जायेगा।
इसे लेकर तीन दिन पहले राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ निर्वाचन विभाग के अधिकारियों की हुई बैठक के बाद जो स्थिति सामने आई है। उसकी पुष्टि करते हुए समाजवादी पार्टी के विधानसभा प्रभारी एजाज अहमद कहते हैं कि निर्वाचन विभाग का काम बहुत ढीला है। पिछले 9 फरवरी तक 13158 मतदाताओं का नाम बढ़ाने के लिए प्रारूप छः भरा गया है। नाम काटे जाने वाले मतदाताओं की संख्या 431 सामने आई है। इस अवधि तक 4280 मतदाताओं ने अपने संशोधन के फार्म 8 भरे हैं । विधानसभा में किए गए प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत जांच पड़ताल के बाद लगभग 64 हजार मतदाताओं के नाम काटे जाने की बात सामने आई थी। तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बूथ के हिसाब से नोटिस पाने वाले मतदाताओं की समस्या समाधान के लिए अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। कार्य तेजी से चल रहा है। समय अवधि में पूरा कर लिया जायेगा।