गांदरबल में संदिग्ध IED मिलने से अलर्ट सुरक्षाबल मौके पर

गांदरबल (जम्मू कश्मीर):- जम्मू कश्मीर के गांदरबल इलाके में सुरक्षाबलों को संदिग्ध आईईडी मिलने की सूचना मिली है। क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है।

बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने की प्रक्रिया में जुटा है। अधिकारियों ने बताया कि एहतियातन आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।

स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *