Road Accident : चंदवक में हादसों का कहर: 12 किलोमीटर के दायरे में 6 मौतें, लोग बोले- कब तक लापरवाही चलेगी?

Road Accident चंदवक(जौनपुर):- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के चंदवक इलाके में वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। महज 12 किलोमीटर के दायरे में पिछले ढाई महीने में 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह स्थिति तब है जब इलाके के लोग बार-बार सड़क की खराब स्थिति को लेकर आवाज उठा रहे हैं जिम्मेदार अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर पडसौरी से लेकर कनौरा तक की दूरी करीब 12 किलोमीटर है लेकिन इस मार्ग के निर्माण में कई स्तर से लापरवाही हुई है। स्थिति यह है कि मार्ग से करीब 3500 से 4000 वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं लेकिन सड़क निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। महज दो लेन का दास्ता होने के कारण अक्सर जाम लगता है जिससे कई बार दुर्घटनाएं होती हैं।

घनी आबादी वाले बाजारों में मुख्यतः चंदवक चौराहा, खुज्जी तिराहा, मोढैला तिराहा से होकर गाड़ियां गुजरती हैं। 11 फरवरी को अहरौली गांव के पास कोटिया गांव निवासी 60 वर्षीय बाइक सवार अमरनाथ यादव अपने 6 वर्षीय नाती के साथ घर जाते समय वाहन के चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गए थे। इसी तरह मोढैला के पास हाईवा कार की टक्कर से कार चालक आजमगढ़ रानी की सराय निवासी 35 वर्षीय गुड्डू यादव घायल हो गए थे। मोढैला नहर के पास ट्रेलर की जोरदार टक्कर से अहिरौली गांव निवासी विशाल दुबे का ट्रेलर तीन टुकड़ों में बट गया था। मूर्खा गांव के पास उर्मिला देवी पत्नी हीरालाल विश्वकर्मा के घर में दीवाल हैंडपंप तोड़ते हुए ट्रेलर घुस गया था।

बीते कुछ दिनों में हुए हादसों में जान गंवाने वालों में 18 फरवरी 2026 को वाराणसी की आदमपुर निवासी जैद खान, 12 फरवरी 2026 को ट्रेलर की चपेट में आने से गोलौली गांव के पास आजमगढ़ देवगांव बैरीडीह निवासी बाइक सवार आवेश कनौजिया, 9 फरवरी 2026 को मोढैला नहर के पास क्षेत्र के बरैछा बीर गांव निवासी 28 वर्षीय आकाश यादव और 5 फरवरी 2026 को बरमलपुर गेट के पास बरमल पुर निवासी साइकिल सवार 42 वर्षीय शिव प्रकाश शामिल हैं।लाके के लोग सड़क की खराब स्थिति को लेकर आक्रोशित हैं और जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर जल्द ही सड़क की स्थिति नहीं सुधारी गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *