जाम में फंसे ड्राइवरों के लिए राहत, टोल टैक्स रिफंड से लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

मुंबई (महाराष्ट्र):- मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर 3 फरवरी को लगे भीषण जाम में फंसे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जाम के दौरान टोल देने वाले वाहन चालकों को अब रिफंड मिल सकता है और कभी भी उनके खाते में पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार महीने की शुरुआत में गैस टैंकर दुर्घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया था जिसमें एक लाख से अधिक वाहन फंस गए थे। इस स्थिति को देखते हुए कुल करीब 5.16 करोड़ रुपये का टोल रिफंड देने का फैसला किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि जिन वाहन चालकों ने उस दिन टोल प्लाजा पार किया था उन्हें प्रक्रिया के तहत रिफंड दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित डेटा की जांच की जा रही है ताकि पात्र लोगों तक राशि पहुंचाई जा सके।

बताया जा रहा है कि रिफंड सीधे बैंक खाते या फास्टैग से जुड़े माध्यम के जरिए दिया जा सकता है। इस कदम को वाहन चालकों को राहत देने और पारदर्शिता बनाए रखने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

प्रशासन का कहना है कि भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक प्रबंधन और आपात व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो।

अगर आप भी उस दिन जाम में फंसे थे तो अपने फास्टैग या बैंक खाते पर नजर रखें क्योंकि रिफंड कभी भी क्रेडिट हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *