Accused arrested : जौनपुर कचहरी बम धमकी मामले में आरोपी गिरफ्तार

Accused arrested जौनपुर:- जौनपुर कचहरी को बम से उड़ा देने की धमकी देने वाले आरोपी को आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने आजमगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विशाल रंजन के रूप में हुई है, जो आजमगढ़ जिले के बक्सापुर थाना निजामाबाद का निवासी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विशाल ने 17 फरवरी को जौनपुर के जनपद न्यायाधीश और एसएसपी के आधिकारिक मेल पर ई-मेल किया था, जिसमें उसने 5 नंबर दिए थे और कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहकर 1 लाख रुपये इन नंबरों पर भिजवा दो, अन्यथा कचहरी और पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ा दिया जाएगा।

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और साइबर सेल एवं एटीएस ने जाँच शुरू की। पता चला कि आरोपी ने वीपीएन का पेड वर्जन लेकर अलग-अलग बाई-बाई कनेक्शन के माध्यम से ई-मेल आईडी बनाया था और उसी से ई-मेल किया था। एटीएस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी विशाल शातिर बहुत था। वह किराए के कमरे में रहकर यह सब कुछ करता था। उसने पंचायत में आए लोगों का नंबर पता करने के लिए तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी सहारा लिया था। उसने क्रिकेट टूर्नामेंट से सब का नंबर पता किया था और मंगेतर नाम जोड़कर इनका मोबाइल नंबर इस्तेमाल करते हुए आईडी बनाया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि आरोपी एटीएस से पकड़ा गया है। उसने पूछताछ में बताया कि वह अपनी प्रेमिका को पाने के लिए ऐसा किया था। उसने पंचायत में माफी मंगवाई थी और उन्हें सबक सिखाने के लिए उसने उनका नंबर इस्तेमाल किया था। एटीएस ने उसके पास से 50 से अधिक मेल आईडी, लैपटॉप, मोबाइल्स आदि बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *