Arrest जौनपुर:-जौनपुर कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने आजमगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विशाल रंजन के रूप में हुई है, जो आजमगढ़ जिले के बक्सापुर थाना निजामाबाद का निवासी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक विशाल ने 17 फरवरी को जौनपुर के जिला न्यायाधीश और एसएसपी के आधिकारिक मेल पर एक ई-मेल भेजा था, जिसमें उसने 5 नंबर दिए थे और कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहकर 1 लाख रुपये इन नंबरों पर भिजवा दो, अन्यथा कचहरी और पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ा दिया जाएगा। एटीएस ने विशाल को गिरफ्तार करने के बाद उसकी पूछताछ की जिसमें उसने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका को पाने के लिए ऐसा किया था। विशाल ने बताया कि उसकी प्रेमिका ने उसे छोड़ दिया था और उसने बदले की भावना से ऐसा किया था।
एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि विशाल ने वीपीएन का पेड वर्जन लेकर अलग-अलग बाई-बाई कनेक्शन के माध्यम से ई-मेल आईडी बनाया था और उसी से ई-मेल किया था। विशाल ने अपने मंगेतर का नाम जोड़कर ई-मेल आईडी बनाई थी और उसी से मेल किया था विशाल के पास से 50 से अधिक मेल आईडी, लैपटॉप, मोबाइल्स आदि बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि आरोपी को एटीएस ने पकड़ लिया है और आगे की जांच की जा रही है।