Nehru statue vandalized असम:-असम के एक छोटे से शहर में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को ध्वस्त कर दिया गया है। इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया है। नेहरू जी ने भारत को अंतरिक्ष कार्यक्रम, आईआईटी, आईआईएम, केंद्रीय विद्यालय और कई बड़े बांध दिए जिन्होंने देश को आकार दिया।
लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “यह घटना शर्मनाक है। नेहरू जी ने देश के लिए बहुत कुछ किया, लेकिन आज उनकी प्रतिमा को ध्वस्त किया जा रहा है। यह नया भारत नहीं है, यह देश को पीछे ले जाने की कोशिश है।”इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। लोगों ने नेहरू जी के योगदान को याद किया और इस घटना की निंदा की।