Annual Function ओबरा (सोनभद्र):- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में 44वां वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, नृत्य और गायन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके बाद आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी मिर्जापुर प्रोफेसर डॉ चंद्र प्रकाश ने अपने संबोधन में महाविद्यालय के शैक्षणिक वर्ष की उत्कृष्ट सराहना की और छात्र-छात्राओं से निरंतर अनुकूल करने नए कौशल हासिल करने का आग्रह किया।विशिष्ट अतिथि राजकीय महिला महाविद्यालय सेवापुरी के प्रोफेसर डॉ आर के गौतम, जनरल फिजिसियन ओबरा डॉ एके शर्मा, अधीक्षण अभियंता ओबरा राज्य विद्युत परियोजना इं चंद्रमा प्रसाद, पूर्व प्रवक्ता ओबरा इंटर कॉलेज राजेंद्र प्रसाद, डॉ दीप्ती सिंह, डॉ विजय सिंह और साधना मिश्रा ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ प्रमोद कुमार ने महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि यह अवसर महाविद्यालय के विद्यार्थियों और प्राध्यापकों के लिए एक महत्वपूर्ण पल है, जहाँ पूरे शैक्षणिक वर्ष की उत्कृष्ट शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्साहपूर्वक समारोह मनाया जा रहा है। कार्यक्रम समारोहक प्रोफेसर सुभाष राम ने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश का उज्जवल भविष्य है और उन्हें गुण वत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं प्रदान करना हम सभी का परम कर्तव्य है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ संतोष कुमार सैनी ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ राधाकांत पाण्डेय, डॉ मीरा यादव, डॉ उपेंद्र कुमार, डॉ विकास कुमार, डॉ बिनोद बहादुर सिंह, डॉ राजेश प्रसाद, डॉ विभा पाण्डेय, डॉ अलोक यादव, डॉ वैशाली शुक्ला, डॉ अंजलि मिश्रा, डॉ सचिन कुमार, डॉ संघमित्रा, कार्यालय अधीक्षक राजेश्वर रंजन, धर्मेंद्र कुमार, महेश पाण्डेय, अभिषेक कुमार, अरुण कुमार सहित ओबरा नगर के गणमान्य लोग, अभिभावक गण और महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।