Jail Inspection : जौनपुर जिला कारागार का निरीक्षण, डीएम और एसपी ने ली व्यवस्थाओं का जायजा

Jail Inspection जौनपुर:-जौनपुर जिला कारागार का निरीक्षण शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने बैरकों की सघन तलाशी ली जिसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जेल अस्पताल पहुंचे और भर्ती बंदियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि बंदियों को नियमित स्वास्थ्य जांच की जाए। इसके बाद उन्होंने पाठशाला का जायजा लिया और भोजन और नाश्ते की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बंदियों को निर्धारित मीनू के अनुसार हीभोजन उपलब्ध कराया जाए।

कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति और अन्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। जेल परिसर की साफ-सफाई को लेकर भी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान जेल अधीक्षक पवन कुमार द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *