नई दिल्ली :- मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका की एक अदालत में 47 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट के खिलाफ सनसनीखेज मुकदमा शुरू हुआ है। आरोप है कि उसने ईरान से जुड़े लोगों के साथ मिलकर अमेरिका के शीर्ष नेताओं की हत्या की साजिश रची। मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान आकर्षित किया है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर अमेरिका में प्रभावशाली नेताओं को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उसने जांच एजेंसियों के सामने यह भी कहा कि उसे इस साजिश के लिए हायर किया गया था। हालांकि अदालत में सुनवाई के दौरान सभी तथ्यों और सबूतों की जांच की जा रही है और अंतिम फैसला न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा।
इस मामले में जिन नेताओं के नाम चर्चा में आए उनमें डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन भी शामिल बताए जा रहे हैं। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी साजिश को गंभीरता से लिया जाता है। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि इस मामले की जांच से कई अंतरराष्ट्रीय कड़ियां भी सामने आ सकती हैं।