नितीश कुमार के दिल्ली दौरे से बिहार की राजनीति में हलचल

पटना (बिहार):- बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली जाने की खबरों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि वह राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार इस प्रक्रिया के दौरान अमित शाह भी मौजूद रह सकते हैं जिससे अटकलों को और बल मिला है।

नीतीश कुमार के संभावित राज्यसभा जाने की चर्चा के साथ ही बिहार में अगले मुख्यमंत्री को लेकर भी सियासी गणित शुरू हो गया है। राजनीतिक गलियारों में तीन प्रमुख नेताओं के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं जिन पर पार्टी और गठबंधन स्तर पर विचार हो सकता है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

विश्लेषकों का मानना है कि यदि ऐसा होता है तो यह बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। आने वाले दिनों में पार्टी नेतृत्व की रणनीति और गठबंधन की बैठकें तय करेंगी कि राज्य की सत्ता किस दिशा में जाती है। फिलहाल नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे ने बिहार की सियासत को नया मोड़ दे दिया है और सभी की नजर आगे होने वाले घटनाक्रम पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *