आखिरी वीडियो में भावुक हुए यूट्यूबर अनुराग डोभाल परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली :- लोकप्रिय यूट्यूबर और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक भावुक वीडियो साझा किया जिसे उन्होंने “आखिरी वीडियो” बताया। इस वीडियो में अनुराग बेहद भावुक नजर आए और रोते हुए अपने जीवन से जुड़ी कई निजी परेशानियों का जिक्र किया।

 

वीडियो में अनुराग डोभाल ने दावा किया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे हैं। उन्होंने अपने परिवार के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप भी लगाए। अनुराग ने कहा कि जिन लोगों से उन्हें सबसे ज्यादा समर्थन की उम्मीद थी वही लोग अब उनके साथ नहीं खड़े हैं। इस दौरान उन्होंने अपने दर्द और निराशा को खुलकर साझा किया।

 

यूट्यूबर ने यह भी कहा कि उनकी निजी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल चल रही है। उनके अनुसार उनकी पत्नी रितिका ने भी उनसे दूरी बना ली है जिससे वह और ज्यादा टूट गए हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि लगातार विवादों और निजी समस्याओं के कारण वह काफी दबाव महसूस कर रहे हैं।

 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। कई लोग उन्हें हिम्मत बनाए रखने और मजबूत रहने की सलाह दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस पूरे मामले को लेकर सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

 

फिलहाल अनुराग डोभाल के इस वीडियो ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है और उनके समर्थक लगातार उनके लिए सकारात्मक संदेश साझा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *