रेलवे RRB जूनियर इंजीनियर परीक्षा की आंसर की आज शाम 4 बजे हुआ जारी

नई दिल्ली :-Railway Recruitment Board द्वारा आयोजित जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा CEN 05/2025 की आंसर की आज शाम लगभग 4 बजे जारी की गई। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे और अपने उत्तरों का मिलान कर पाएंगे।

जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए देशभर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार यह देख सकेंगे कि उन्होंने कितने प्रश्न सही हल किए हैं और संभावित स्कोर का अनुमान भी लगा सकेंगे।

आरआरबी द्वारा जारी की जाने वाली इस आंसर की के साथ अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का भी अवसर दिया जा सकता है। यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर उम्मीदवारों को कोई आपत्ति होती है तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से आंसर की डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसकी एक प्रति सुरक्षित रख लें।

आंसर की डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

https://www.sarkariresult.com/railway/rrb-junior-engineer-cen-05-2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *