घुटनों के दर्द की असली वजह कहीं आपका बढ़ता मोटापा तो नहीं?

health updates :-मैक्स अस्पताल, गुरुग्राम के सीनियर डायरेक्टर – मस्कुलोस्केलेटल साइंसेज एंड ऑर्थोपेडिक्स, डॉ. चंदीप सिंह के मुताबिक, हमारा बढ़ता हुआ वजन हमारे जोड़ों के लिए एक खामोश खतरे की तरह काम करता है। डॉक्टरों के मुताबिक जब शरीर का वजन बढ़ता है तो उसका सीधा असर घुटनों के जोड़ों पर पड़ता है, क्योंकि चलने, उठने और बैठने जैसी रोजमर्रा की गतिविधियों में घुटनों को सबसे ज्यादा भार उठाना पड़ता है। लंबे समय तक अधिक वजन रहने से जोड़ों की हड्डियों के बीच मौजूद कार्टिलेज घिसने लगती है, जिससे दर्द, सूजन और चलने में कठिनाई जैसी समस्याएं सामने आने लगती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि समय रहते वजन को नियंत्रित कर लिया जाए, नियमित व्यायाम किया जाए और संतुलित आहार अपनाया जाए, तो घुटनों के दर्द की समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है। साथ ही लंबे समय तक बैठकर काम करने वाले लोगों को बीच-बीच में हल्की शारीरिक गतिविधि करते रहने की सलाह भी दी जाती है।

डॉक्टरों का मानना है कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और शरीर का वजन संतुलित रखकर घुटनों को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *