केराकत विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन कार्यकर्ताओं में उत्साह

केराकत जौनपुर (उत्तर प्रदेश):- जौनपुर जनपद के केराकत में शनिवार 7 मार्च 2026 को विधानसभा कार्यालय 372 सुरक्षित का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। समारोह के मुख्य अतिथि रामचंद्र गौतम मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी मंडल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉक्टर संग्राम भारती ने की।

इस अवसर पर प्रभारी केराकत अमरनाथ गौतम, जिलेदार गौतम, विधानसभा अध्यक्ष संजय कुमार गौतम एडवोकेट, उपाध्यक्ष सतीश चंद्र राम, महासचिव रमेश प्रजापति, सचिन और श्रवण कुमार साहब भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व प्रदेश प्रभारी लालता निषाद, पूर्व जिला महासचिव शिवा सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष गुड्डू प्रधान डेहरी, विजय प्रताप प्रधान, प्रदीप पाठक और सुरेश कुमार पांडे ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा, आकाश यादव, स्वतंत्र कुमार सहित विधानसभा क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र में जनसेवा को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

समारोह के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया और जय भीम जय भारत तथा बहुजन समाज पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष संजय कुमार एडवोकेट केराकत जौनपुर के सौजन्य से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *