फाइनल से पहले मिचेल सैंटनर की चुनौती भारत का दिल तोड़ने में नहीं होगी हिचक

IND VS NZ :- टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारत को खुली चुनौती दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैंटनर ने साफ कहा कि उनकी टीम फाइनल में जीत के लिए पूरी तरह तैयार है और अगर जीत के लिए भारत का दिल तोड़ना पड़े तो उसमें उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।

अहमदाबाद में खेले जाने वाले इस खिताबी मुकाबले को लेकर दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद है। सैंटनर ने कहा कि भारतीय टीम बेहद मजबूत है, लेकिन न्यूजीलैंड भी लंबे समय से बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करता रहा है और फाइनल में उनका लक्ष्य सिर्फ ट्रॉफी जीतना है।

 

कीवी कप्तान ने यह भी कहा कि उनकी टीम दबाव से घबराने वाली नहीं है। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और वे फाइनल में भी उसी आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे।

 

दूसरी ओर भारतीय टीम भी तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। ऐसे में फाइनल मुकाबले में जबरदस्त रोमांच देखने को मिल सकता है, जहां दोनों टीमें इतिहास रचने की कोशिश करेंगी। 🏏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *