नई दिल्ली :- एस जयशंकर ने बताया कि उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास से फोन पर बातचीत की।जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (formerly Twitter) पर लिखा कि आज शाम ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास के साथ क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के ताज़ा घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई।
उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने मौजूदा हालात पर विचार साझा किए और आगे भी आपस में संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।विदेश मंत्री की यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।