सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए e-KYC अनिवार्य, घर बैठे स्मार्टफोन से कर सकते हैं प्रक्रिया पूरी

नई दिल्ली :- देश के सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (e-KYC) कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसका उद्देश्य एलपीजी कनेक्शन की सही पहचान सुनिश्चित करना और सब्सिडी व अन्य सुविधाओं को सही लाभार्थियों तक पहुंचाना है।

सरकार के अनुसार e-KYC की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क, सरल और सुविधाजनक है। उपभोक्ता इसे अपने स्मार्टफोन के माध्यम से घर बैठे कुछ ही मिनटों में पूरा कर सकते हैं।

e-KYC कराने से एलपीजी कनेक्शन की जानकारी आधार से सत्यापित हो जाती है, जिससे भविष्य में गैस से जुड़ी सेवाओं और योजनाओं का लाभ लेने में कोई परेशानी नहीं होती।

तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द e-KYC प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि गैस वितरण और सब्सिडी व्यवस्था पारदर्शी और सुचारु बनी रहे।

उपभोक्ता बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (e-KYC) शुरू करने और विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं:

🔗 https://pmuy.gov.in/e-kyc.html

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *