नन्हे कदमों को दें सुरक्षित पहचान बाल आधार नामांकन डाकघर में उपलब्ध

नई दिल्ली :-  देश में छोटे बच्चों को शुरुआती उम्र से ही एक सुरक्षित और प्रमाणित पहचान देने के लिए बाल आधार कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का निःशुल्क नामांकन अब नजदीकी डाकघरों में भी कराया जा सकता है।

सरकार की इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों की पहचान शुरू से ही आधिकारिक रूप से दर्ज हो सके और भविष्य में मिलने वाली विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उन्हें आसानी से मिल सके।

अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन पास के डाकघर में जाकर सरल प्रक्रिया के माध्यम से करा सकते हैं। बाल आधार कार्ड के जरिए बच्चों की पहचान सुरक्षित रहती है और आगे चलकर शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सेवाओं से जुड़ी प्रक्रियाएं भी आसान हो जाती हैं।

डाक विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का समय पर नामांकन कराएं ताकि आने वाले समय में सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

अधिक जानकारी और नामांकन प्रक्रिया से संबंधित विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है:🔗 indiapost.gov.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *