दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला एक भारतीय समेत चार लोग घायल

दुबई :- दुबई के पास स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास ड्रोन हमले की घटना सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में एक भारतीय नागरिक सहित चार लोग घायल हो गए हैं। यह ड्रोन हमला ईरान की ओर से किया गया बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार ड्रोन के विस्फोट से आसपास मौजूद कुछ लोग घायल हो गए जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।इस घटना के बाद एयरपोर्ट क्षेत्र में सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है और संबंधित एजेंसियां हमले की जांच में जुट गई हैं। वहीं क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इस तरह की घटनाएं क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *