डॉक्टर की बताई इन 6 आदतों से कम होगा काला मोतिया का खतरा

Health tips :- अक्सर हम अपनी आंखों की देखभाल तब तक शुरू नहीं करते, जब तक कोई समस्या शुरू न हो जाए। लेकिन आंखों से जुड़ी गंभीर समस्या ग्लूकोमा से बचने के लिए आंखों की सही देखभाल करना काफी जरूरी है। समय पर इलाज न होने पर यह धीरे धीरे आंखों की रोशनी को नुकसान पहुंचा सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ अच्छी जीवनशैली की आदतों को अपनाकर इसके खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

1 नियमित आंखों की जांच कराएं

डॉक्टरों के अनुसार समय समय पर आंखों की जांच कराना बहुत जरूरी है। खासकर 40 वर्ष की उम्र के बाद नियमित जांच से बीमारी का पता शुरुआती चरण में लगाया जा सकता है।

2 संतुलित और पौष्टिक आहार लें

हरी सब्जियां फल और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट आंखों की कोशिकाओं को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

3 नियमित व्यायाम करें

हल्का व्यायाम या रोजाना टहलना शरीर के साथ साथ आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। इससे शरीर में रक्त संचार बेहतर रहता है।

4 स्क्रीन टाइम कम रखें

लंबे समय तक मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन देखने से आंखों पर दबाव बढ़ सकता है। इसलिए बीच बीच में आंखों को आराम देना जरूरी होता है।

5 धूम्रपान से दूरी बनाएं

धूम्रपान कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। यह आंखों की नसों पर भी बुरा असर डाल सकता है जिससे आंखों से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

6 तनाव को नियंत्रित रखें

अत्यधिक तनाव शरीर के कई अंगों पर असर डालता है। योग ध्यान और पर्याप्त नींद से मानसिक तनाव को कम किया जा सकता है जिससे आंखों की सेहत बेहतर रहती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इन सरल आदतों को अपनाने से आंखों की सेहत को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। हालांकि आंखों में किसी भी तरह की समस्या महसूस होने पर तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेना सबसे जरूरी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *