महिला दिवस कार्यक्रम के बयान पर घिरे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हरसिमरत कौर बादल ने NCW में दर्ज कराई शिकायत

नई दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा, “आज मैं NCW कार्यालय में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आई हूं। इतने ऊंचे पद पर होते हुए भी, वह लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में महिला दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में गए थे, जहां कामयाब महिलाओं को सम्मानित किया जाना था, लेकिन उन्होंने उनके खिलाफ ऐसी भद्दी, गंदी और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। वह कहते हैं कि आपके बीच आकर मुझे अपने कॉलेज के दिन याद आ गए, जब वहां कोई खूबसूरत लड़की होती थी, तो मैं अपने दोस्तों से कहता था, ‘यह तुम्हारी भाभी है,’ और ‘पटोला’ जैसे शब्दों का उन्होंने इस्तेमाल किया… इससे पता चलता है कि उनकी मानसिकता कैसी है… मैंने NCW के सदस्य सचिव सुदीप जैन से मिलकर उन्हें अपनी शिकायत दी है। वह शिकायत चेयरपर्सन को भेज देंगे। मुझे उम्मीद है कि NCW कार्रवाई करेगा, उन्हें बुलाएगा, और उनसे माफी मांगने के लिए कानूनी कार्रवाई करके उनसे माफी भी मंगवाएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *