‘Friday the 13th’ :- दुनिया भर में कई तरह की मान्यताएं और अंधविश्वास प्रचलित हैं। इनमें से एक है Friday the 13th, जिसे पश्चिमी देशों में बेहद अशुभ दिन माना जाता है। जब महीने की 13 तारीख शुक्रवार को पड़ती है तो कई लोग इसे दुर्भाग्य से जोड़कर देखते हैं और इस दिन नए काम शुरू करने से बचते हैं।
यह एक तरह का फोबिया है जिसमें लोगों को 13 नंबर से ही डर लगने लगता है। कुछ लोग तो 13 नंबर वाली सीट होटल का कमरा या फ्लोर तक लेने से बचते हैं।
इस मान्यता की जड़ें इतिहास और धार्मिक कथाओं से भी जुड़ी बताई जाती हैं। ईसाई परंपरा के अनुसार आखिरी सुपर में 13 लोग मौजूद थे और उसके बाद यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया। इसी वजह से 13 संख्या को अशुभ मानने की धारणा मजबूत हुई।
समय के साथ यह मान्यता इतनी लोकप्रिय हो गई कि कई इमारतों में 13वां फ्लोर तक नहीं रखा जाता। कुछ एयरलाइंस में सीट नंबर 13 भी नहीं होता। कई लोग इस दिन यात्रा करने बड़े फैसले लेने या कोई नया काम शुरू करने से बचते हैं।
हालांकि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ इसे केवल एक अंधविश्वास मानते हैं। उनके अनुसार किसी तारीख या दिन का किसी व्यक्ति के भाग्य से कोई संबंध नहीं होता। फिर भी यह सांस्कृतिक मान्यता आज भी कई देशों में लोगों के मन में डर और जिज्ञासा दोनों पैदा करती है।