दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर देश की पहली आठ लेन सुरंग तैयार, गुरुग्राम से वडोदरा की यात्रा अब लगभग दस घंटे में पूरी होगी

नई दिल्लीः- देश के बुनियादी ढांचे में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। भारत की पहली आठ लेन वाली सुरंग का निर्माण पूरा हो गया है जो जल्द ही आम लोगों के लिए खोल दी जाएगी। यह सुरंग देश के महत्वाकांक्षी  दिल्ली मुंबई एकप्रेसवे का हिस्सा है और इसके शुरू होने से यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

नई सुरंग के चालू होने के बाद  गुरुग्राम से  वडोदरा तक की दूरी तय करने में लगने वाला समय आधे से भी कम रह जाएगा। पहले जहां इस सफर को पूरा करने में लगभग बीस से बाईस घंटे लग जाते थे वहीं अब यह यात्रा करीब दस से बारह घंटे में पूरी हो सकेगी।

इस सुरंग को आधुनिक तकनीक और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें बेहतर वेंटिलेशन व्यवस्था उन्नत प्रकाश व्यवस्था और आपातकालीन सुरक्षा प्रणाली भी लगाई गई है ताकि यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर मिल सके।

सड़क परिवहन क्षेत्र के विशेषज्ञों का मानना है कि इस सुरंग के शुरू होने से न केवल यात्रा आसान होगी बल्कि व्यापार और उद्योग को भी बड़ा लाभ मिलेगा। माल ढुलाई का समय कम होने से परिवहन लागत घटेगी और कई राज्यों के बीच आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी।

 

यह परियोजना देश में तेज गति से विकसित हो रहे सड़क नेटवर्क का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि एक्सप्रेसवे और आधुनिक राजमार्गों के माध्यम से देश के प्रमुख शहरों को तेजी से जोड़ा जाए ताकि लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

 

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के विभिन्न हिस्सों का निर्माण तेजी से पूरा किया जा रहा है और आने वाले समय में इसके पूरी तरह चालू होने पर देश के सबसे व्यस्त आर्थिक गलियारे में यात्रा पहले से कहीं अधिक तेज और सुविधाजनक हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *