जदयू में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव का एलान, क्या फिर कमान संभालेंगे नीतीश कुमार

पटना (बिहार):- जनता दल यूनाइटेड में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इस चुनावी प्रक्रिया के तहत 22 मार्च को नामांकन दाखिल किए जाएंगे और 24 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

अगर एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में आते हैं तो 27 मार्च को मतदान कराया जाएगा। फिलहाल पार्टी के भीतर इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि क्या एक बार फिर नितीश कुमार ही अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नीतीश कुमार का अनुभव और संगठन पर उनकी पकड़ उन्हें इस पद के लिए मजबूत दावेदार बनाती है। पार्टी के भीतर भी उनका प्रभाव लगातार बना हुआ है।

हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में नामांकन के दिन ही स्थिति साफ हो पाएगी कि मुकाबला होगा या सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना जाएगा।

इस चुनाव का असर सिर्फ जदयू के अंदर ही नहीं बल्कि बिहार की राजनीति पर भी पड़ सकता है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी किस दिशा में आगे बढ़ती है और नेतृत्व किसके हाथ में जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *