बंगाल चुनाव में सीधी टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता (पश्चिम बंगाल):- पश्चिम बंगाल की राजनीति अब दिलचस्प मोड़ पर आ गई है। ममता बनर्जी के खिलाफ सुवेंदु अधिकारी को मैदान में उतारकर भाजपा ने मुकाबले को सीधा और हाई प्रोफाइल बना दिया है।

भवानीपुर सीट से यह टक्कर सिर्फ दो नेताओं के बीच नहीं बल्कि दो राजनीतिक विचारधाराओं के बीच भी मानी जा रही है। ममता बनर्जी का राज्य में मजबूत जनाधार रहा है जबकि सुवेंदु अधिकारी भी नंदीग्राम आंदोलन के बाद से एक बड़े चेहरे के रूप में उभरे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुकाबला कड़ा जरूर होगा लेकिन नतीजा कई फैक्टर्स पर निर्भर करेगा। स्थानीय मुद्दे संगठन की ताकत और वोट ट्रांसफर की क्षमता इस चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे। भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की सूची जारी कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि वह इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

वहीं तृणमूल कांग्रेस भी पूरी ताकत के साथ मैदान में है और ममता बनर्जी की लोकप्रियता अब भी एक बड़ा फैक्टर मानी जाती है। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *