43 दिन बाद फिर खुली हरियाणा पुलिस भर्ती की विंडो जानिए किसे मिला मौका

चंडीगढ़ (हरियाणा):- हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। Haryana Staff Selection Commission ने 43 दिन बाद एप्लिकेशन विंडो दोबारा खोल दी है लेकिन यह मौका सभी के लिए नहीं है।

ताजा नियम के मुताबिक यह री-ओपन विंडो खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे या नई पात्रता शर्तों की वजह से पहले अपात्र हो गए थे। अब सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए उन्हें दोबारा मौका दिया है।

इस भर्ती के तहत कुल 5500 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती की जा रही है और उम्मीदवार अब अपडेटेड नियमों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की नई आखिरी तारीख 19 मार्च 2026 तय की गई है।

क्या है नया नियम

सरकार ने पात्रता से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किया है

जिससे पहले बाहर हो चुके उम्मीदवार अब आवेदन के योग्य हो गए हैं

यह कदम खासकर उन युवाओं को राहत देने के लिए उठाया गया है जो तकनीकी कारणों या नियमों की वजह से फॉर्म नहीं भर पाए थे

कौन कर सकता है आवेदन

12वीं पास उम्मीदवार

CET Group C पास होना जरूरी

आयु सीमा लगभग 18 से 25 साल के बीच

यह फैसला हजारों युवाओं के लिए राहत भरा माना जा रहा है और अब भर्ती में प्रतिस्पर्धा और ज्यादा बढ़ने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *