LPG बुकिंग स्कैम से रहें सावधान दिल्ली पुलिस की बड़ी चेतावनी

नई दिल्ली :- LPG गैस को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच एक नया खतरा सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने लोगों को LPG बुकिंग से जुड़े साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की चेतावनी दी है।पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण LPG सप्लाई को लेकर अफवाहें फैल रही हैं और इसी का फायदा उठाकर ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं। ये साइबर अपराधी नकली कॉल या मैसेज के जरिए खुद को गैस एजेंसी या अधिकारी बताकर लोगों से पैसे ठगने की कोशिश कर रहे हैं।

कैसे होता है यह स्कैम

ठग फर्जी लिंक भेजते हैं और कहते हैं कि गैस बुकिंग या सब्सिडी के लिए तुरंत पेमेंट या KYC जरूरी है।कभी OTP मांगते हैं तो कभी बैंक डिटेल लेकर अकाउंट खाली कर देते हैं।कई बार फर्जी ऐप डाउनलोड करवाकर मोबाइल का एक्सेस भी ले लेते हैं।

कैसे बचें

  • केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही LPG बुकिंग करें
  • किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें
  • OTP या बैंक डिटेल किसी के साथ शेयर न करें
  • अगर कोई कॉल खुद को एजेंसी बताकर पैसे मांगे तो तुरंत सतर्क हो जाएं

क्या करें अगर फ्रॉड हो जाए

  • तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें
  • या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें

सीधी बात ये है कि गैस बुकिंग के नाम पर कोई भी शॉर्टकट या जल्दीबाजी नुकसान कर सकती है। थोड़ी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *