नई दिल्ली :- दिल्ली के साध नगर में एक इमारत में भीषण आग लग गई, जिससे एक ही परिवार के नौ लोग अंदर फंस गए। दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और बचाव अभियान जारी है। दिल्ली के साउथ वेस्ट इलाके साध नगर में बुधवार सुबह एक इमारत में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि एक ही परिवार के 9 लोग अंदर फंस गए और मदद के लिए चीख पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दिल्ली पुलिस और एंबुलेंस की टीमें भी मौके पर मौजूद रहीं और राहत बचाव कार्य में जुटीं। आग लगने के बाद पूरे भवन में घना धुआं भर गया था जिससे अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग इस हादसे से काफी सहमे हुए हैं।