इंदौर (मध्यप्रदेश):- इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्स में एक घर में भीषण आग लगने से छह लोगों की जान चली गई, जबकि तीन को सुरक्षित बचाया गया। बचाव अभियान अभी जारी है। इंदौर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है जहां एक घर में इलेक्ट्रिक वाहन की चार्जिंग के दौरान आग लग गई और देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखे गैस सिलिंडरों में विस्फोट हो गया जिससे हालात और ज्यादा भयावह हो गए।
यह घटना बृजेश्वरी एनेक्स इलाके की बताई जा रही है जहां अचानक लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। घर के अंदर मौजूद लोग संभल पाते उससे पहले धुएं और आग ने उन्हें घेर लिया। इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की जलकर मौत हो गई जबकि तीन लोगों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बचाव दल ने आसपास के लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया ताकि कोई और नुकसान न हो सके।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी जो तेजी से फैल गई। घर में मौजूद सिलिंडरों के फटने से आग ने और भयानक रूप ले लिया।
यह हादसा एक बार फिर सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर करता है खासकर जब इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सही वायरिंग उचित चार्जिंग व्यवस्था और सुरक्षा उपाय अपनाना बेहद जरूरी है ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।