दिल्ली बनेगा वैश्विक पर्यटन का नया केंद्र

नई दिल्ली :-दिल्ली अब सिर्फ देश की राजधानी ही नहीं बल्कि दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी मजबूत पहचान बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। केंद्र सरकार की वन स्टेट वन ग्लोबल डेस्टिनेशन योजना के तहत दिल्ली को एक आधुनिक और आकर्षक ग्लोबल टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग पांच सौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे तीन साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहर को आधुनिक सुविधाओं के साथ जोड़कर एक ऐसा अनुभव तैयार करना है जो देश और विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करे। राजधानी में पहले से मौजूद प्रसिद्ध स्थल जैसे लाल किला कुतुब मीनार और इंडिया गेट को नए रूप में प्रस्तुत किया जाएगा ताकि पर्यटकों को इतिहास और आधुनिकता का अनोखा संगम देखने को मिले।

इस प्रोजेक्ट के तहत बेहतर सड़क कनेक्टिविटी साफ सफाई डिजिटल गाइड सिस्टम और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास ध्यान दिया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्थानीय कला को भी बढ़ावा दिया जाएगा जिससे दिल्ली की पहचान और मजबूत हो सके।

यहपहल न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। होटल उद्योग ट्रैवल सेक्टर और छोटे व्यापारियों को इससे सीधा लाभ मिलेगा।

दिल्ली का यह नया रूप भारत को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत बनाएगा और देश की सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने एक नई पहचान देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *