शाहजहांपुर में सनसनीखेज घटना मौरंग में धंसी मिली युवक की लाश

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश):-शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की लाश मौरंग के अंदर दबी हुई मिली। यह मामला गोकुल नगला गांव के पास स्थित एक मोरंग गिट्टी टाल का बताया जा रहा है जहां यह चौंकाने वाली घटना सामने आई।

जानकारी के अनुसार एक ट्रक में मौरंग भरी हुई थी और उसी के अंदर युवक का शव मिला। जैसे ही यह खबर आसपास के लोगों तक पहुंची इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

 

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। इसके साथ ही पूरे मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह हादसा है या फिर किसी साजिश का हिस्सा।

 

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है और हर कोई इस रहस्य को लेकर तरह तरह की चर्चाएं कर रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *