सोनभद्र में नव निर्माण के नौ वर्ष पर विकास और जनकल्याण का भव्य उत्सव

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश):- सोनभद्र में उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री संजीव कुमार गोंड सदर विधायक भूपेश चौबे नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद जिलाधिकारी बीएन सिंह मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित अनेक जनप्रतिनिधि अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रदर्शनी और विभिन्न विभागों के स्टॉलों के अवलोकन से हुई जहां सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कलेक्ट्रेट सभागार में लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया जिसे सभी ने ध्यानपूर्वक सुना।

इस मौके पर जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और सहायता राशि का वितरण किया गया। कन्या सुमंगला योजना आयुष्मान कार्ड प्रधानमंत्री आवास योजना वृद्धा पेंशन और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना जैसी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को विशेष रूप से लाभान्वित किया गया।

 

प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि प्रदेश लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है और सुशासन का नया उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने सरकार की योजनाओं को आम जनता के लिए उपयोगी बताया।

 

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी बीएन सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में सरकार की योजनाओं का लाभ तेजी से लोगों तक पहुंच रहा है और विकास कार्य निरंतर जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *