Kerala Elections 2026: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, सीएम पिनाराई विजयन के खिलाफ के. रंजीत मैदान में; देखें पूरी सूची

BJP second list Kerala Elections 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार (19 मार्च) को केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने धर्मदम सीट से मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ के. रंजीत को मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। दूसरी सूची के साथ ही बीजेपी अब तक कुल 86 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

दिग्गज चेहरों पर दांव

बीजेपी की इस सूची में मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन का नाम प्रमुख है, जिन्हें अरनमुला निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया गया है। अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में:

रॉबिन राधाकृष्णन: कुंदरा से चुनाव लड़ेंगे।

अश्विनी एमएल: कासरगोड से उम्मीदवार बनाई गई हैं।

एडवोकेट बी. गोपालकृष्णन: गुरुवयूर से ताल ठोकेंगे।

पीआर शिवशंकर: एर्नाकुलम से चुनावी मैदान में होंगे।

पार्टी ने इस लिस्ट में 6 महिला उम्मीदवारों को भी जगह दी है, जिससे अब तक बीजेपी की महिला प्रत्याशियों की कुल संख्या 13 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *