प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अप्रैल 2026 में बड़ा तोहफा, एक साथ मिलेगा अप्रैल, मई और जून का तीन महीनों का मुफ्त राशन

 

नई दिल्ली :- केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PM-GKAY) के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी! अप्रैल 2026 से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को  अप्रैल, मई और जून 2026 के तीन महीनों का राशन एक साथ मिलेगा। यह फैसला उन करोड़ों परिवारों के लिए राहत लेकर आया है जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत मुफ्त अनाज पाते हैं।

सरकारी पोस्टर और आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, लाभार्थी अपनी नजदीकी राशन दुकान (Fair Price Shop – FPS) पर निर्धारित समय पर जाकर यह राशन प्राप्त कर सकेंगे। योजना के तहत हर पात्र व्यक्ति को प्रतिमाह 5 किलो गेहूं या चावल (क्षेत्रीय पसंद के अनुसार) मुफ्त मिलता है। तीन महीनों के लिए यह कुल 15 किलो प्रति व्यक्ति होगा। वहीं, अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के तहत परिवार को 35 किलो प्रति माह के हिसाब से कुल 105 किलो अनाज मिल सकता है।

 क्यों दिया जा रहा है एक साथ तीन महीनों का राशन?

यह व्यवस्था मुख्य रूप से गोदामों में जगह खाली करने और नई फसल की आमद से पहले स्टॉक मैनेजमेंट के लिए की गई है। (FCI) के गोदामों में पहले से ही भरपूर अनाज मौजूद है, और आने वाले महीनों में गेहूं-चावल की नई खरीदारी शुरू होगी। ऐसे में तीन महीनों का राशन एडवांस में वितरित करके सप्लाई चेन सुचारू रखी जा रही है। यह प्रक्रिया पिछले सालों में भी कई बार अपनाई गई है, जैसे 2025 में जून-अगस्त का राशन मई में ही दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *