नई दिल्ली :- देश में ईंधन कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के अनुसार प्रति लीटर लगभग दो रुपये से दो रुपये तीस पैसे तक का इजाफा किया गया है।
यह नई कीमतें आज शुक्रवार सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं। इस फैसले का सीधा असर उन उपभोक्ताओं पर पड़ेगा जो हाई ऑक्टेन या प्रीमियम पेट्रोल का इस्तेमाल करते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव और आयात लागत बढ़ना एक बड़ा कारण हो सकता है। इसके अलावा रिफाइनिंग और वितरण से जुड़ी लागत भी इसमें भूमिका निभाती है।
प्रीमियम पेट्रोल आम पेट्रोल की तुलना में अधिक गुणवत्ता वाला माना जाता है और इसका उपयोग आमतौर पर हाई परफॉर्मेंस वाहनों में किया जाता है। ऐसे में इस कीमत बढ़ोतरी का असर खास तौर पर लग्जरी और उच्च क्षमता वाले वाहनों के मालिकों पर अधिक देखने को मिलेगा।
हालांकि आम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिर भी विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिति ऐसी ही बनी रहती है तो आने वाले समय में अन्य ईंधन की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है।
उपभोक्ताओं को सलाह दी जा रही है कि वे ईंधन की खपत को लेकर सावधानी बरतें और अनावश्यक उपयोग से बचें। यह बढ़ोतरी भले ही सीमित दायरे में हो लेकिन इसका असर धीरे धीरे जेब पर महसूस होने लगेगा।