सोनभद्र (उत्तर प्रदेश):- दिनांक 20 मार्च 2026 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रॉबर्ट्सगंज के प्रांगण में जनपद स्तरीय ‘हमारे आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुकुल आनन्द पाण्डेय तथा महेन्द्र मौर्य द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया।
इसके बाद एसआरजी और एआरपी सदस्यों ने बाल वाटिका एवं प्री प्राइमरी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सरकार द्वारा संचालित मूलभूत सुविधाओं और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, जिससे उपस्थित लोगों को शिक्षा और बाल विकास से जुड़ी अहम जानकारियां प्राप्त हुईं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बाल वाटिका के प्रत्येक ब्लॉक से एक निपुण बच्चे को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण, एसआरजी, एआरपी, ब्लॉक क्वालिटी कोऑर्डिनेटर, नोडल शिक्षक, संकुल शिक्षक और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन एआरपी दिनेश कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र मौर्य ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।