Health tips:- क्या आप भी रोजाना जिम में घंटों पसीना बहाते हैं लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल रहा है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। अक्सर लोग मान लेते हैं कि फिट और मजबूत शरीर बनाने के लिए कठिन एक्सरसाइज और लंबे वर्कआउट सेशन ही सबसे जरूरी हैं लेकिन विशेषज्ञ इससे अलग राय रखते हैं।
अपोलो अस्पताल के सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ सुधीर कुमार के अनुसार मसल बिल्डिंग का असली फॉर्मूला केवल जिम में ज्यादा समय बिताना नहीं है बल्कि सही रणनीति अपनाना है। उनका कहना है कि शरीर को मजबूत बनाने के लिए संतुलित आहार पर्याप्त आराम और नियमित लेकिन स्मार्ट वर्कआउट बेहद जरूरी है।
डॉ सुधीर कुमार बताते हैं कि कई लोग ओवरट्रेनिंग कर लेते हैं जिससे शरीर को रिकवरी का समय नहीं मिल पाता और मसल्स ग्रोथ रुक जाती है। इसके अलावा प्रोटीन की सही मात्रा और नींद भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी एक्सरसाइज।
विशेषज्ञों के अनुसार अगर आप कम समय में बेहतर रिजल्ट चाहते हैं तो क्वालिटी वर्कआउट पर ध्यान दें न कि केवल समय बढ़ाने पर। सही तकनीक के साथ की गई एक्सरसाइज शरीर पर ज्यादा असर डालती है।
इसलिए अगर आप भी फिटनेस जर्नी में आगे बढ़ना चाहते हैं तो पुराने मिथकों को छोड़कर वैज्ञानिक और संतुलित तरीके को अपनाएं। तभी आपको असली और टिकाऊ परिणाम मिल पाएंगे।