Samsung का बड़ा दांव, गैलेक्सी फॉरएवर से प्रीमियम फोन खरीदना हुआ आसान

Samsung :-टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने भारत में अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स को खरीदने के तरीके में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने ‘ गैलेक्सी फारएवर’ नाम का एक नया प्रोग्राम लॉन्च किया है जिसका मकसद महंगे स्मार्टफोन्स को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है।

इस प्रोग्राम के तहत ग्राहक अब पूरे पैसे एक साथ देने के बजाय आसान किस्तों में फोन खरीद सकेंगे। खास बात यह है कि तय समय के बाद यूजर अपने पुराने फोन को वापस करके नया मॉडल ले सकते हैं या फिर कम कीमत देकर उसी फोन को अपने पास रख सकते हैं।

‘ गैलेक्सी फरएवर’ योजना खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाई गई है जो हर साल नया स्मार्टफोन इस्तेमाल करना चाहते हैं लेकिन एक बार में बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते। इस स्कीम से यूजर्स को अपग्रेड करना आसान और किफायती हो जाएगा।

 

इसके अलावा इस प्रोग्राम में बायबैक वैल्यू भी पहले से तय रहती है जिससे ग्राहकों को अपने डिवाइस की भविष्य की कीमत को लेकर चिंता नहीं करनी पड़ेगी। यह मॉडल सब्सक्रिप्शन या अपग्रेड प्लान जैसा अनुभव देता है।

 

विशेषज्ञों का मानना है कि सैमसंग का यह कदम भारतीय बाजार में प्रीमियम सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा सकता है और अन्य कंपनियां भी इसी तरह के मॉडल अपनाने पर विचार कर सकती हैं।

 

कुल मिलाकर ‘ गैलेक्सी फरएवर’ उन यूजर्स के लिए एक स्मार्ट विकल्प है जो कम बजट में प्रीमियम अनुभव चाहते हैं और हर साल नया फोन इस्तेमाल करने का शौक रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *