नई दिल्ली :- नई दिल्ली के संसद भवन में एक अहम कूटनीतिक मुलाकात देखने को मिली, जहां ओम बिरला ने श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।इस दौरान दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और संसदीय सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा हुई। बैठक में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, संसदीय अनुभवों के आदान-प्रदान और क्षेत्रीय सहयोग जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल ने भारत की संसदीय प्रणाली और कार्यप्रणाली की सराहना की। वहीं ओम बिरला ने भी दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मित्रतापूर्ण संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।इस मुलाकात को भारत और श्रीलंका के बीच बढ़ते कूटनीतिक और संसदीय संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।