मंत्री अनिल विज से विवाद के बाद कैथल की एसपी उपासना का ट्रांसफर

चंडीगढ़ (हरियाणा):- हरियाणा के कैथल में तैनात एसपी उपासना का तबादला कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस समय सामने आई जब उनका अनिल विज के साथ तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने तुरंत निर्णय लेते हुए उन्हें पद से हटा दिया।

मामले में अब मनप्रीत सूदन को कैथल का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो में मंत्री और एसपी के बीच किसी प्रशासनिक मुद्दे को लेकर तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी, जिसने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी।

हालांकि सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर ट्रांसफर के पीछे के कारणों को स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि विवाद के सार्वजनिक होने के बाद यह कदम उठाया गया। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल इस मामले को लेकर विपक्ष भी सरकार पर निशाना साध रहा है, जबकि आम जनता के बीच इस कार्रवाई को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *